MUST KNOW

कोरोना को मारने के लिए दूरदर्शन ने छोड़ा ‘राम-बाण’

नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच दूरदर्शन ने रामबाण चला है। दूरदर्शन 90 के दशक में प्रसारित मशहूर सीरियल रामायण को दिखाएगा। कल सुबह 9 बजे पहला एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

90 के दशक में रामायण का ऐसा जादू था कि इसके प्रसारण के समय पूरी सड़के खाली हो जाया करती थीं। सड़कें सुनसान हो जाती थीं और लोग घरों में इस इस ऐहिताहिक सीरियल को देखने के लिए जुट जाते थे।

दूरदर्शन रामायण का प्रसारण कल से शुरू करने वाला है। दिन में दो बार इसका प्रसारण किया जाएगा। एक सुबह नौ बजे और दूसरा एपिसोड रात में दिखाया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज बताया, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लोगों की मांग पर हम कल से रामायण धारावाहिक का कल से डीडी नैशनल पर प्रसारण शुरू करने जा रहे हैं। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और दूसरा रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।’

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top