MUST KNOW

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 26 साल में पहली बार इतना नीचे चला गया तापमान

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठंड ने दस्तक दे दी है और 26 साल में पहली बार अक्टूबर महीने में तापमान (Temperature) में इतनी ज्यादा गिरापट देखी गई है. दिल्ली में 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल 1994 के बाद अक्टूबर महीने का सबसे कम तापमान (Temperature in October) है.

1937 में दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) दिल्ली केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस (सफदरजंग में) दर्ज किया गया. पिछली बार अक्टूबर में दिल्ली में इतना कम तापमान 1994 में दर्ज किया गया था.’ उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 1937 को दिल्ली में अब तक का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था, जो 9.4 डिग्री सेल्सियस था.

1994 में कितना था तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर 1994 को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके बाद से हर साल अक्टूबर महीने में दिल्ली का तापमान लगभग 14-15 डिग्री सेल्सियस रहता है.

1 नवंबर को 11 डिग्री हो सकता है तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ्ते तापमान में और गिरावट आ सकती है. 1 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि इस बार इतने कम और न्यूनतम तापमान के लिए क्लाउड कवर का अभाव प्रमुख कारण रहा है.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top