HEALTH

health news: अंगूर दूर करता है शारीरिक कमजोरी, अन्य फायदे आपको हैरान कर देंगे!

अंगूर में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है. 

नई दिल्ली: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अंगूर के फायदे. अंगूर पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. ये रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है. अंगूर में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है. अंगूर, खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, इसके फायदे भी गजब के हैं. 

अंगूर में क्या पाया जाता है
अंगूर में  विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. फ्लेवोनॉयड्स अंगूर में पाए जाने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इतना ही नहीं अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को सलाह दी जाती है कि हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर जरूर खाएं. 

कैंसर से बचाव करता है अंगूर
अंगूर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव करने में सहायक होता है. अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं. अंगूर टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में मुख्य रूप से फायदेमंद होता है.

दिल की बीमारियों से बचाता है 
जो लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं उनके लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है. एक शोध के मुताबकि ब्रेस्ट कैंर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद है. 

आंखों के लिए लाभकारी
अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है. जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या है वे अपनी डायट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं. 

डायबिटीज में कारगर
मधुमेह से ग्रसित लोगों को अंगूर का सेवन करना चाहिए. ये शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है. इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है.

कब्ज से राहत
वजन बढ़ाने के लिए भी अंगूर का सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा कब्ज की समस्या से भी अंगूर राहत दिलाता है. 

एलर्जी से रखता है दूर
कुछ लोगों को त्वचा एलर्जी का सामना करना पड़ता है. अंगूर में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं. एंटीवायरल गुण’ पोलियो, वायरस और हरपीज ऐसे वायरस से लड़ने में भी मददगार होते हैं. 

थकान और कमजोरी रहेगी दूर
जो लोग काम के दौरान जल्दी थक जाते हैं उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए. अंगूर का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी अंगूर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है. 

खबर में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है. अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से ग्रसित हैं तो अंगूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top