OFFICENEWS

2022 से पर्यटक कर सकेंगे अंतरिक्ष की सैर, जानें इसके बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अंतरिक्ष की सैर के सपने देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें तो अगर सब कुछ सही रहा तो 2022 से रिचर्ड ब्रैंसन की वर्जिन गैलेक्टिक स्पेस यान पहली बार पर्यटकों को 90 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर कराएगी। इस बात की पुष्टि वर्चुअल टूर वीडियो से होती है, जिसे स्पेसक्रॉफ्ट कंपनी ने हाल ही में जारी किया था। वीएसएस यूनिटी को अंतरिक्ष यात्रा के लिए डिज़ाइन किया गया था।

क्या खास है

इस शिप यान में 6 यात्री सैर कर सकते हैं। साथ ही दो क्रू मेंबर भी शिप में यात्रा के दौरान रहने वाला है। यान को यात्रियों की लंबाई, ऊंचाई और वजन के हिसाब से बनाया गया है। इस यान में सभी यात्रियों को आधुनिक तकनीकों की सुविधा दी जाएगी। इन तकनीकों की मदद से यात्री पायलट से संपर्क कर सकते हैं। यान में वृताकार खिड़की होगी, जिसके माध्यम से यात्री अंतरिक्ष का दीदार कर पाएंगे। यह यान पृथ्वी ग्रह से 97 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएगी।

मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे

यात्रियों को अंतरिक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। गुरुत्वाकर्षण नहीं होने के चलते मोबाइल से यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए चीफ ऑफिसर ने कहा कि सेल्फी के लिए यान में कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए यात्रियों को मोबाइल न ले जाने का कोई दुःख या मलाल नहीं होगा। वहीं, दो अन्य कैमेरे रिकॉर्डिंग मोड में रहेगा।

यात्री यान में स्पेस सूट खोलकर अनुमति प्रदान वाली जगहों पर जा सकते हैं। अंतरिक्ष की सैर के लिए 60 यात्रियों ने अनुबंध किया है। वहीं, एक टिकट की कीमत 2 लाख 50 हजार डॉलर है। यह स्पेस क्राफ्ट न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगी। इससे पहले यान 2020 में अंतरिक्ष में जाने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते यात्रा की तारीख में बदलाव किया गया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top