Entertainment

Holi 2021: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ जमकर खेली होली, बहू संग रंग में रंगे नजर आए सास-ससुर

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कैप्शन में लिखा है- ‘होली, रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है. उम्मीद है हम इसे अपनों के साथ सेलिब्रेट कर सकें, लेकिन अपने-अपने घरों में. सभी को हैप्पी होली.’

मुंबईः होली (Holi 2021) का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर कोई रंगों से रंगा नजर आता है. फिर चाहे वो आम इंसान हो या खास, हर किसी पर होली का रंग और भंग सिर चढ़कर बोलता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भी होली का त्योहार काफी पसंद है. जिसका सबूत है प्रियंका की पति निक जोनास (Nick Jonas) और ससुरालवालों के साथ खेली गई होली.

प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों विदेश में हैं, लेकिन कोई भी त्योहार सेलिब्रेट करना वह बिलकुल नहीं भूलतीं. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि उनके साथ उनके पति निक जोनास और पूरा ससुराल भी होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है. प्रियंका ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं.

priyanka chopra, nick jonas, happy holi

(photo credit: instagram/@priyankachopra)

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- ‘होली, रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है. उम्मीद है हम इसे अपनों के साथ सेलिब्रेट कर सकें, लेकिन अपने-अपने घरों में. सभी को हैप्पी होली.’ तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास, सास और ससुर भी नजर आ रहे हैं और खास बात ये है कि ये सब भी होली के रंगों में डूबे दिखाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस की ये फोटोज उनके फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top