Horoscope

Horoscope Today 19 April 2021: सोमवार को वृष. कर्क और कन्या सहित छह राशियों को मिलेंगे उत्तम परिणाम, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने किसी मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी क्योंकि उससे आपको लाभ होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। मामा पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने से रहने लेकर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन उसके बावजूद भी आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखेंगे और बातचीत से सभी चीजों को सायं काल तक समाप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी आय और व्यय का ध्यान रखना होगा। व्यापार में नए-नए लाभ हाथ आएंगे, जिसके आपको लंबे समय से तलाश थी। आज आप कोई नया घर व दुकान खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने भाई के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपने मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्य करे और किसी भी तरह के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहे, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपने कोई बैंक लोन या किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उस से मुक्त हो सकते हैं और आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के कार्य में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है, जिसकी वजह से अपने अधिकारियों व सीनियर से भी संबंध खराब हो सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें लाभ होगा और जमीन जायदाद में निवेश करना आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आप उन्नति की सीढ़ी चढेंगे। आज किसी बड़े आदमी की मदद से आपको आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती हैं और आपके सरकारी काम भी पूरे होंगे राजनीतिक लोगों से आपके संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा, लेकिन आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों का भी आज आपको फायदा होगा और आपकी ख्याति का विस्तार होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हर्षोल्लास में व्यतीत करेंगे। किसी गलतफहमी की वजह से दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है और आवागमन में अवरोध बन सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सफलता के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको अपने व्यापार में भी नई गतिविधियों से कार्य करने का मौका मिलेगा। यदि साझेदारी  में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज आपके पार्टनर की सलाह से उसमें नई जान आएगी, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खान पीन से परहेज रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई के साथ विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएगा, जिससे आपका दिल और दिमाग दोनों प्रसन्न रहेंगे और आपके चेहरे पर उत्तम तेज होगा, जिसका भरपूर फायदा उठाएंगे। आज आप अपने सभी लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे और अपने धन को चार गुना करने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई बहसबाजी हो सकती है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपना दिल व दिमाग दोनों से सोच समझ कर निर्णय लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में जीवन साथी की सलाह आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि घर के अटके हुए कार्यों को लंबे समय से करने का मौका नहीं मिल रहा था, तो वह भी आज पूरे होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन कुछ निराशाजनक रहेगा। विद्यार्थियों को भी अधिक एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज आपके भाई को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। घर परिवार में आज कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सायंकाल तक पिताजी की सलाह से पारिवारिक तनाव कम हो जाएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने पिताजी व माता जी को इसी तीर्थ स्थान के दर्शन कराने लेकर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर के सभी उत्तर दायित्वों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी मे मधुरता रखनी होगी। यदि आप किसी कर्जे में चल रहे थे, तो अब निपट सकता है। आज आप घर की सजावट के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। संतान के शिक्षा संबंधी कुछ दस्तावेजों को पूरा करने के लिए आज भागदौड़ करनी पड़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यवसाय को उचाईयों पर लाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे और नई नई नीतियां बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, क्योकि रिश्तों में दरार भी आ सकती है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ व व्यय दोनों अधिक होगा। यदि आपका पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई मामला कानूनी है, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते को स्थाई रिश्ते में बदलने की योजना बनेगी। धार्मिक कार्य में आपका सहयोग मिलने से आपकी ख्याति बढ़ेगी और नए व्यापार के लिए भी दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। यदि आज कोई वाहन खरीदने का मन बनाया हुआ है, तो उसके लिए समय अनुकूल है। आज आपको अपने पड़ोस में यदि कोई विवाद होता है, तो उसको निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका खोया हुआ व घर रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे, लेकिन आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, यदि आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। माता पिता के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त होगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top