Jammu and Kashmir

Jammu Kashmir BJP: भाजपा नेताओं को नई जिम्मेवारियां, प्रदेश उपाध्यक्ष बने विरेन्द्रजीत, शाम चौधरी

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जमीनी सतह पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने की मुहिम के तहत प्रदेश भाजपा ने पार्टी नेताओं को नई जिम्मेवारियां देते हुए सिख नेता विरेन्द्रजीत सिंह व पूर्व विधायक शाम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने यह फैसला संगठन महामंत्री अशोक कौल व पार्टी के अन्य कुछ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद लिया। पार्टी ने पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा व तारिक अहमद कीन को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। वहीं गुरदीप सिंह खालसा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का संयोजक बनाया गया है। पूर्व विधायक गारू राम भगत को भी मोर्चा प्रधान बनाया गया है। बनी के पूर्व विधायक जीवन लाल को भाजपा पहाड़ी जिला का प्रधान बनाया गया है। भाजपा पहाड़ी जिले में कठुआ जिले के बसोहली, बिलावर व बनी इलाके आते हैं।

Read more:Jammu Kashmir: सभी 20 जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, रोटेशन में खुलेंगी 50% दुकानें

नई नियुक्तियां करने के बाद रविन्द्र रैना ने उम्मीद जताई कि पार्टी के ये वरिष्ठ नेता अपने अनुभव की सहायता से जम्मू कश्मीर में भाजपा को जमीनी सतह पर मजबूत बनाने में सहयोग देंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश भाजपा लोगों को सशक्त बनाने के लिए कार्रवाई कर रही है। ऐसे में नेता जमीनी सतह पर पार्टी व लोगों के बीच समन्वय बनाकर उनके मसलों को हल करवाने की दिशा में कार्रवाई करे। कोरोना संक्रमण से उपजे हालात में नए पदाधिकारी लोगों को जल्द कोरोना वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करें।

प्रदेश भाजपा इस समय बूथ स्तर पर मजबूत होने की दिशा में कार्रवाई कर रही है। ऐसे में अब जम्मू संभाग में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलनों के आयोजनों के बाद वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेवारियां देकर आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी हो रही है।

भाजपा ने कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर जारी किया

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर 0191-3568199 जारी किया है। इसके अलावा [email protected] पते से अपना ईमेल भी सार्वजनिक किया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने बुधवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो प्रधान अरूण जम्वाल, हेल्थ एंड मेडिकल सेल के संयोजक पुनीत महाजन, प्रदेश कार्यकारी सदस्य नितिश महाजन व अंकित महाजन की मौजूदगी में ये हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी जारी किया। सेठी ने कहा कि भाजपा जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और अगर किसी को कोविड-19 से जुड़ी कोई भी मदद चाहिए तो वह इस नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top