Jammu and Kashmir

Pakistan Violate Ceasefire: पाकिस्तानी रैंजरों ने BSF जवानों के गश्ती दल पर बरसाई गोलियां, मिला कड़ा जवाब

जम्मू, जेएनएन। पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आ सकता। फरवरी में भारत-पाकिस्तान सेना के बीच युद्ध विराम को लेकर हुई पुन: संधि को पाकिस्तानी सैनिक करीब दो महीने भी निभा नहीं सके। आज सुबह 6 बजे के करीब पाकिस्तानी रैंजरों ने सांबा सेक्टर में सीमा से सटे रामगढ़ इलाके में गश्त लगा रहे बीएसएफ जवानों के एक गश्ती दल को निशाना बनाते हुए अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। यह तो गनिमत है कि इस गोलीबारी में किसी भारतीय जवान को नुकसान नहीं पहुंचा। अलबत्ता भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद तुरंत अपनी पाेजीशन संभालते हुए कड़ा जवाब दिया।

बीएसएफ सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई के बाद गोलीबारी का यह सिलसिला कुछ ही समय तक चला। उसके बाद पाकिस्तानी रैंजरों ने गोलीबारी बंद कर दी। हालांकि चार महीने के युद्ध विराम के बाद सीमा पर अचानक से गोलीबारी की गूंज सुनकर सीमांत लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों को लगा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीमांत इलाकों में गोलाबारी शुरू कर दी है। अब भले ही गोलीबारी थम गई है परंतु सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों में इस बात काे लेकर शंका है कि कहीं पाकिस्तान एक बार फिर सीमांत इलाकों में गोलाबारी का सिलसिला तेज न कर दें।

Read more:Oxygen Leakage in GMC: बड़ी लापरवाही आई सामने, जीएमसी जम्मू में लीकेज के कारण जाया हो रही ऑक्सीजन

आपको बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को भारत और पाकिस्तान सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की हुई बैठक में युद्ध विराम को लेकर पुन: संधि की गई थी। उस संद्धि के बाद करीब दो महीने महीने से सीमा पर गोलाबारी का सिलसिला रूक गया था जिसकी वजह से सीमा पर रहने वाले लोग शांति से रह रहे थे। आज सुबह पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद सीमांत इलाकों में एक बार फिर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top