Horoscope

21 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रोजगार में सफलता मिलेगी

Horoscope

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री जानकी जयंती।

राशिफल

मेष: पारिवारिक तनाव से ग्रसित हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। शाही खर्च से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संबंध मधुर होंगे।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। लाल वस्तुओं का प्रयोग न करें। हरी सब्जियां अधिक खाएं जिससे मन नियंत्रित होगा।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। आत्मबल को बढ़ाएं। विरोधी मानसिक तनाव देने का प्रयास कर सकते हंै।

धनु: जीविका के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: मन अशांत रहेगा। अपने आराध्य के प्रति और अधिक आस्था बढ़ाएं। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top