Jammu and Kashmir

Jammu Lockdown News: बढ़ सकता है लॉकडाउन, दोपहर बाद सूचना जारी होने की संभावना

जम्मू, जागरण संवाददाता: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौजूदा लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ना लगभग तय है। जम्मू जिले की बात करें तो यहां 29 अप्रैल को लॉकडाउन लगा था और मौजूदा लॉकडाउन 24 मई की सुबह सात बजे तक लागू है लेकिन ऐसी पूरी संभावना है कि शनिवार को उपराज्यपाल कार्यालय से इसे एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने पर फैसला आ जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो लॉकडाउन से प्रदेश में कोरोना मामलों में तेजी पर कुछ हद तक लगाम लगी है। लॉकडाउन से पूर्व जिस गति से यह ग्राफ ऊपर जा रहा था, उस ग्राफ में स्थिरता व कुछ जिलों में गिरावट नजर आने लगी है। नए मामलों में स्थिरता आई है लेकिन अभी तक मौत के आंकड़ें अभी भी कम नहीं हुए है और प्रशासन ऐसे हालात में किसी भी सूरत में कोई ढलाई नहीं बरतना चाहता। वैसे भी जम्मू में स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार में अभी एक सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है।

भगवती नगर स्थित 500 बैड का अस्पताल भी मई के अंतिम हफ्ते तक शुरू हो जाएगा और कई ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में 24 मई से 31 मई तक का सप्ताह प्रशासन के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसमें प्रशासन किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। इसलिए मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।

लाॅकडाउन में आए मामले :

29 अप्रैल :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3474
  • जम्मू जिले में मामले : 489

30 अप्रैल :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3532
  • जम्मू जिले में मामले : 495

पहली मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3832
  • जम्मू जिले में मामले : 504

दो मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3571
  • जम्मू जिले में मामले : 486

तीन मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3733
  • जम्मू जिले में मामले : 584

चार मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4650
  • जम्मू जिले में मामले : 598

पांच मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4716
  • जम्मू जिले में मामले : 598

छह मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4926
  • जम्मू जिले में मामले : 617

सात मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 5443
  • जम्मू जिले में मामले : 639

आठ मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4788
  • जम्मू जिले में मामले : 634

नौ मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 5190
  • जम्मू जिले में मामले : 658

दस मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3614
  • जम्मू जिले में मामले : 658

11 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4352
  • जम्मू जिले में मामले : 602

12 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4509
  • जम्मू जिले में मामले : 621

13 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4356
  • जम्मू जिले में मामले : 624

14 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3027
  • जम्मू जिले में मामले : 534

15 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3677
  • जम्मू जिले में मामले : 621

16 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4141
  • जम्मू जिले में मामले : 625

17 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3344
  • जम्मू जिले में मामले : 613

18 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3967
  • जम्मू जिले में मामले : 522

19 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3969
  • जम्मू जिले में मामले : 493

20 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 4169
  • जम्मू जिले में मामले : 499

20 मई :

  • प्रदेश स्तर पर मामले : 3848
  • जम्मू जिले में मामले : 401 
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top