VASTU

Vastu Tips: घर में लगी तस्वीरें भी होती हैं सुख-समृद्धि और तरक्की में मददगार, जानें महत्वपूर्ण बातें

Vastu Tips: जब भी कोई अपने सपनों का घर बनाता है तो चाहता है कि उसका घर सुख-समृद्धि और तरक्की वाला हो। उसमें रहने वाले खुशहाल और सेहतमंद रहें। घर की खुशहाली के लिए व्यक्ति लाख जतन करता है। यदि आप चाहते हैं कि घर में सुख, शांति, धन और समृद्धि हमेशा बना रहे, तो आप अपने घर की तस्वीरों पर जरूर ध्यान दें। हम अपने-अपने घरों को सुंदर बनाने के लिये साज-सज्जा की वस्तुओं का प्रयोग करते हैं, जिनसे हमारे घर में सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों ही आती हैं। यदि वास्तु में बताई गई कुछ बातों का ध्यान दिया जाए, तो हम सजावट की वस्तुओं से घर में पॉजिटिव एनर्जी बना सकते हैं। घर के अंदर लगी तस्वीरें आपकी तरक्की और सुख-समृद्धि में सहायक हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1. मुख्य द्वार या दरवाजा

शास्त्रों में भगवान गणेश को विध्नहर्ता के रूप में जाना जाता है। अपने घर को परेशानियों से बचाने के लिए मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाते हुए गणेश प्रतिमा या गणेश जी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा दाएं-बाएं शुभ और लाभ लिख सकते हैं। ध्यान रखें कि वास्तु के अनुसार, किसी अन्य की तस्वीर मुख्य द्वार पर कदापि न लगाएं। सिर्फ भगवान गणेश की मूर्ति तथा उनकी तस्वीर लगानी चाहिए।

2. पूजा घर

पूजा घर में गरुड़ पर बैठे हुए भगवान विष्णु का माता लक्ष्मी के साथ और कुबेर की तस्वीर लगा सकते हैं, जिससे धन और समृद्धि बढ़ती है। घर में दक्षिण दीवार पर हनुमानजी का लाल रंग का चित्र लगाने के दो लाभ हैं। आपका मंगल यदि अशुभ है, तो शुभ होने लगेगा और आपके मन में किसी भी तरह का भय नहीं रहेगा। पूजा घर में शंख रहने से अशांति दूर रहती है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

3. शयन कक्ष

पति और पत्नी के बीच प्रेम संबंध बढ़ाने के लिए कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीरें लगा सकते हैं। इसके अलावा हंसों के जोड़े का सुंदर-सा मन को aलुभाने वाली तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपका दांपत्य जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहेगा।

4. अध्ययन कक्ष

अध्ययन कक्ष में मां सरस्वती, गुरू वेदव्यास या किसी पढ़ते हुए बच्चे का चित्र लगाएं। किसी हरे तोते का चित्र लगाने से बच्चे का पढ़ने में मन लगेगा। एकाग्रता बढ़ाने के लिए उत्तर की दीवार पर हरियाली, तोते या चहकते हुए पक्षियों का शुभ चित्र लगाएं। इसके अलावा मोर, वीणा, कलम, पुस्तक, हंस, मछली के चित्र भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें से किसी एक का ही चित्र लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top