TRAVEL

कोरोना काल में कैंपिंग के लिए गोवा की ये जगह हैं सबसे सुरक्षित, एक बार जाएं जरूर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिली है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से कमी आई है। इस वजह से देशभर में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मद्देनजर लोगों में उम्मीद की किरण जाग उठी है। खासकर पर्यटकों का पूरा ध्यान गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस पर है। विशेषज्ञों की माने तो सामान्य स्थिति होने पर सभी पर्यटन स्थलों को खोल दिया जाएगा। पर्यटक आवश्यक सावधानियां बरतकर पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप भी कैंपिंग के शौकीन हैं और कोरोना काल में सुरक्षित कैंपिंग करना चाहते हैं, तो गोवा के इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं। आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

तालपोना बीच

आजकल कैंपिंग ट्रेनिंग में है। लोग नेचर का नजदीक से दीदार करने के लिए कैंपिंग का सहारा लेते हैं। इसमें लोग डेरा बसाकर एक जगह पर कई दिनों तक रहते हैं और यात्रा का आनंद उठाकर आसपास की जगह का भ्रमण करते हैं। यह बीच गोवा से महज 7 किलोमीटर दूर है। इस बीच पर भीड़ बहुत कम रहती है। इसके चलते कोरोना काल में यह सबसे सुरक्षित बीच है। आप कैंपिंग के लिए तालपोना बीच जा सकते हैं। इस बीच पर आप प्राकृतिक चीजों का कैंपिंग का मजा उठा सकते हैं।

पणजी

पणजी गोवा का हृदय कहलाता है। अगर आप नजदीक से गोवा का दीदार करना चाहते हैं, तो पणजी में कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आप पूरा गोवा की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

अंजुना बीच

अंजुना बीच कैंपिंग के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। काफी संख्या में पर्यटक अंजुना बीच पर कैंपिंग के लिए आते हैं। यहां आपको टेंट की सुविधा भी मिल जाती है। अंजुना बीच पर हरमिट्स स्टाइल में आपको टेंट सामान्य दर पर मिल जाएगी। कैंपिंग मनाने के लिए कैंपिंग का मजा उठाने के लिए आप अंजुना बीच जा सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top