Jharkhand

48 घंटे में झारखंड में दस्तक देगा मानसून:पिछले 24 घंटे से राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही है बारिश, रांची में 3 घंटे में हुई 21 मिमी बारिश

झारखंड में अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले पूरे राज्य में प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है। गुरूवार को राजधानी रांची सहित पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, साहेबगंज, देवघर में दिन में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी।

इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर वज्रपात के लिए भी मौसम विभाग ने कई बार अलर्ट जारी किया। राजधानी रांची में केवल तीन घंटे में ही 21 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। मौसम विभाग के द्वारा पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून के प्रवेश के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है। अगले 48 घंटों में राज्य में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। इसके कारण अलगे दो से तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों मे तेज बारिश के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 11जून से 15 जून तक राज्य में विभिन्न जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

सिमडेगा में सबसे अधिक 73.4 मिमी बारिश हुई
वहीं पिछले 24घंटों के दौरान लगभग सभी स्थान पर बारिश दर्ज की गयी। वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कुर्देग में 73.4 मिमी दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान दुमका में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 22.1डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top