Horoscope

29 जून 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horosope

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: शाही खर्च से बचना होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

वृष: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: क्रोध पर नियंत्रण रखें। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान संभव है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जहां महत्वाकांक्षा की वृद्धि होगी, वहीं मन अशांत भी होगा। मन पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कोई ऐसी बात भी हो सकती है जो आपके हित में न हो। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top