VASTU

Vastu Shastra:वास्तु के हिसाब से कैसा हो बच्चों का कमरा, ताकि हो उनका सर्वांगीण विकास

Children Room Vastu Tips : वास्तु शास्त्र की मदद से हम अपने जीवन को खुशहाल बनाने की कोशिश करते हैं। व्यक्ति अपने जीवन में सुख-सुविधा के लिए नित नये-नये उपाय करता है। हम अपने घर में चीजों को इस तरह रखते हैं , जिससे हमारे आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। इसी तरह अपने बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए सही मार्गदर्शन,  खानपान और शिक्षा के साथ-साथ एक सकारात्मक वातावरण होना चाहिए, इसलिए बच्चों की एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता के विकास में घर की सजावट बहुत मायने रखता है। घर में चीजों को वास्तु के हिसाब से रखना चाहिए, जिससे बच्चों के दिमाग पर किसी भी तरह के नकारात्मक विचार का प्रभाव न हो। आइये जानते है वास्तु के हिसाब से बच्चों के कमरे को कैसे संवारना चाहिए।

बच्चों का कमरा

1. बच्चों का कमरा घर के पश्चिम, उत्तर और पूर्व दिशा में और कमरे का प्रवेश द्वार उत्तर और पूर्व दिशा में रहने से बच्चों के पास खुशहाली आती है।

2. बच्चों का घर  साफ-सुथरा, प्रकाशमय और शांतिपूर्ण होना चाहिए, जिससे बच्चे का मन एकाग्र हो सके।

3. बच्चों के कमरे में पेटिंग, टाइम टेबल और बोर्ड पश्चिम या उत्तर में लगा होना चाहिए और घर के पर्दों का रंग दीवार के रंग से थोड़ा गहरा होना चाहिए।

4. बच्चों के कमरे में पढ़ते समय बच्चों का मुंह पूर्व दिशा की ओर तथा पीठ पश्चिम दिशा की तरफ होना चाहिए। कमरे में भगवान गणेश तथा सरस्वती माता का चित्र पूर्वी भाग में होना चाहिए।

5. बच्चों के कमरे में बेड के सामने कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स नहीं होना चाहिए। इससे बच्चों के दिमाग और सेहत दोनों पर असर पड़ता है। 

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top