VASTU

Vastu Tips for Health: ये 5 वास्तु टिप्स अच्छी सेहत के लिए हैं बहुत उपयोगी, जरूर आजमाएं

Vastu Tips for Health: स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, अगर आपकी सेहत दुरुस्त है तो आप अपने हर सपने के साकार कर सकते हैं। वहीं यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको कदम कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। कईबार हमारी छोटी-छोटी गलतियों के कारण घर में वास्तु दोष पैदा होता है जिसका नकारात्मक असर हमारी सेहत पर पड़ता है। जिस घर में लोग बार-बार बीमार होते हैं उन्हें अपने घर का वास्तु दोष अवश्य ही देखना चाहिए। बीमारी के कारण हमारी सेहत तो बिगड़ती ही है। साथ ही इसमें पैसा और समय दोनों खर्च होते हैं। इससे आर्थिक और मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ती है। आज हम आपको ऐसे पांच वास्तु टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी सेहत को बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं ये उपाय इस प्रकार हैं-   

वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ – फोटो : सोशल मीडिया
  1. वास्तु के अनुसार अपने बेडरूम में कभी भी पुरानी और बेकार वस्तुओं को इकठ्ठा न करें, क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिसके कारण वायरस या बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियां जन्म लेंगी, जो आपके लिए ठीक नही हैं।
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ – फोटो : सोशल मीडिया
  1. बेडरूम पूरी तरह से बंद नहीं होना चाहिए। बेडरूम में पलंग के सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से व्यक्ति की सेहत खराब रह सकती है। मानसिक परेशानियों को दूर रखने के लिए बीम के नीचे कभी नहीं सोना चाहिए एवं शयन कक्ष में भगवान की तस्वीर न लगाएं।
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ – फोटो : सोशल मीडिया
  1. घर के मुख्य दरवाजे के सामने कोई गड्ढा या कीचड़ है तो इससे परिजनों को मानसिक रोग या तनाव घेरे रहता है। उस गड्ढे को मिट्टी से भर दें। ध्यान रखें कि घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी न रहे।
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ – फोटो : सोशल मीडिया
  1. आप जब भी भोजन करने बैठें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा में हो। इससे पाचन अच्छा होगा जिस कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ – फोटो : सोशल मीडिया
  1. अगर घर के सामने कोई बड़ा पेड़ या खंभा है, और जिसकी छाया घर पर पड़ती हो तो इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मेन गेट के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ
वास्तु टिप्स फॉर हैल्थ – फोटो : सोशल मीडिया
  1. घर के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में रोजाना लाल रंग का बल्ब या लाल रंग की मोमबत्ती जलाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top