Automobile

Tesla कारों का इंटरफेस फेस हिंदी में भी होगा, देश में लॉन्च की तैयारी में जुटी कंपनी

अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार ब्रांड टेस्ला के भारत में लॉन्च की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने बेंगलुरु में अपना हेडऑफिस बनाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह फैक्टरी के लिए लोकेशंस खोज रही है। टेस्ला को खरीदने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी रिपोर्ट यह है कि कंपनी कार को कंट्रोल करने वाले इंटरफेस में हिंदी भाषा को भी जोड़ रही है।

एक ट्विटर यूजर ने हिंदी में UI की कुछ पिक्चर्स पोस्ट की हैं। उन्होंने बताया है कि UI को फिनिश, ग्रीक, क्रोएशियन और रशियन भाषा में भी कस्टमाइज किया जा सकता है।

Read More ;इस दिन लॉन्च होगी महिंद्रा की XUV700 एसयूवी, मिलेंगे कई पॉवरफुल फीचर्स, जानें कीमत

अभी यह टेस्टिंग के बीटा फेज में है और अगले अपडेट में इसे शुरू किया जाएगा।

टेस्ला UI में OTA अपडेट शामिल होते हैं। इससे देश में टेस्ला कारों का लॉन्च होने पर भारतीय कस्टमर्स के लिए सुविधा बढ़ जाएगी।

महाराष्ट्र के पुणे में कई टेस्ला कारों को सड़कों पर देखा गया है। टेस्ला देश में मॉडल 3 को पहले लॉन्च कर सकती है। यह कार कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर आएगी और इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।

देश में इलेक्ट्रिक कारों के लिए अभी टेस्ला को सीधे टक्कर नहीं मिलेगी। हालांकि, मर्सिडीज बेंज और ऑडी भी अपने इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही हैं।

टेस्ला की फैक्टरी महाराष्ट्र में बनने की संभावना है। हालांकि, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात भी कंपनी को इनवेस्टमेंट के लिए निमंत्रण दे चुके हैं।

कंपनी की अफोर्डेबल कारों में मॉडल 3 शामिल है। ये कार सिंगल चार्ज में लगभग 500 किलोमीटर चल सकती है।

अमेरिका के बाद चीन टेस्ला के लिए बड़ा मार्केट है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top