NEWS

Petrol Diesel Price Today 04 December 2020: आज भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर का रेट

Petrol Price Today 04 December 2020 Updates: 20 नवंबर से लेकर अबतक तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम 12 बार बढ़ाए हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें इस दौरान 1.78 पैसे बढ़े हैं, जबकि डीजल के दाम 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं. 

नई दिल्ली: Petrol Price 3 December 2020 Update: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में आज 20 नवंबर के बाद 12वें दिन भी बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की कीमतों में 17-20 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल के दाम 21 पैसे से लेकर 24 पैसे तक बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज 20 पैसे बढ़े हैं, जबकि डीजल 23 पैसे महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल का भाव कल 82.66 रुपये प्रति लीटर था, जो आज बढ़कर 82.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 

इसी तरह मुंबई में पेट्रोल की कीमतें भी 19 पैसे बढ़ी हैं, रेट 89.33 से बढ़कर 89.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल 84.18 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर आज 84.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चेन्नई में आज पेट्रोल 85.76 रुपये पर बिक रहा है, जबकि कल रेट 85.59 रुपये प्रति लीटर था.

4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें 

शहर                      कल             आज 
दिल्ली                   82.66           82.86
मुंबई                    89.33            89.52
कोलकाता             84.18           84.37   
चेन्नई                    85.59           85.76 

इसी तरह डीजल की कीमतों में भी आज बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल का भाव कल 72.84 रुपये प्रति लीटर था, जो कि आज 73.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में डीजल 79.66 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि कल रेट 79.42 रुपये प्रति लीटर था. 

कोलकाता में भी डीजल के दाम बढ़े हैं, यहां डीजल का भाव 76.64 रुपये प्रति लीटर है जो कि कल 76.41 रुपये प्रति लीटर था. चेन्नई में डीजल 78.24 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 78.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 

4 मेट्रो शहरों में डीजल के दाम 

शहर                  कल              आज         
दिल्ली               72.84           73.07
मुंबई                 79.42           79.66 
कोलकाता          76.41            76.64
चेन्नई               78.24            78.45  

खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें 
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top