FINANCE

2021 में टैक्स से जुड़ें सभी काम के लिए देखें ये लिस्ट, विभाग ने जारी कर दिया कैलेंडर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से साल 2021 का नया ई-कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसमें टैक्स से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है. Honoring the honest कैलेंडर में विभाग ने लिखा है कि एक नए युग में आपका स्वागत है जहां कर प्रणाली निर्बाध, फेसलेस और पेपरलेस हो रही है.

नई दिल्ली: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax department) की ओर से साल 2021 का नया ई-कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसमें टैक्स से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है. Honoring the honest कैलेंडर में विभाग ने लिखा है कि एक नए युग में आपका स्वागत है जहां कर प्रणाली निर्बाध, फेसलेस और पेपरलेस हो रही है. ऐसे में सभी टैक्सपेयर्स को टैक्स से जुड़ी कुछ तारीखों को याद रखना काफी जरूरी है. इन तारीखों को याद रख कर आप अपने टैक्स से जुड़े काम को और भी आसान बना सकते हैं-

विभाग की ओर से जारी किए गए नए कैलेंडर के जरिए आपको टैक्स रिटर्न फाइल करने में आसानी मिलेगी. इसके अलावा आप लेट फाइलिंग में होने वाली पेनाल्टी से भी बच सकते हैं.

January 2021
January 10: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए बिना ऑडिट वाले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए बढ़ाई गई अंतिम तारीख है.
January 15: इनकम टैक्स एक्ट के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख.

January 15: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का क्वार्टर्ली स्टेटमेंट.
January 30: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए एकत्रित टैक्स के संबंध में क्वार्टर्ली TCS सर्टिफिकेट.
January 31: विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) के तहत डिक्लेरेशन करने की अंतिम तारीख.
January 31: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए टीडीएस (TDS) डिपॉजिट का तिमाही विवरण.

February 2021
February 15: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए ऑडिट वाले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बढ़ाई गई तारीख.
February 15: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए क्वार्टर्ली TDS सर्टिफिकेट.

March 2021
March 15: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी किस्त.
March 31: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए देरी से या संशोधित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख.
March 31: वित्त वर्ष 2020-21 के लिए Q1 और Q2 के लिए जमा किए गए TDS/TCS का तिमाही विवरण.
March 31: अतिरिक्त लेवी के बिना विवाद से विश्वास स्कीम के तहत भुगतान की अंतिम तारीख.
March 31: आधार (Aadhaar) को पैन (PAN) से लिंक करने की अंतिम तारीख.

May 2021
May 15: 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS स्टेटमेंट को जमा करने की डेडलाइन.
May 31: 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS स्टेटमेंट जमा करने की डेडलाइन.
May 31: फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के संबंध में 285BA के तहत वित्तीय लेनदेन के विवरण प्रस्तुत करने की नियत तारीख.

June 2021
June 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स का पहला इंस्टॉलमेंट.
June 15: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए कर्मचारियों को TDS सर्टिफिकेट- फॉर्म 16 (भुगतान किए गए वेतन के संबंध में).
June 15: 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए त्रैमासिक TDS सर्टिफिकेट (वेतन के अलावा).

July 2021
July 15: 30 जून, 2021को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट.
July 30: 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट.
July 31: 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट
July 31: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख.

August 2021
August 15: 30 जून, 2021 को समाप्त हुई तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट.

September 2021
September 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त.
September 30: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए ITR फाइल (कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट) जिनके अकाउंट बुक को ऑडिट करने की जरूरत है.

October 2021
October 15: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट.
October 30: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट.
October 31: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट.

November 2021
November 15: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट (सैलरी के अलावा).
November 30: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आईटीआर (इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन या स्पेसिफाइड डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन).

December 2021
December 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top