Automobile

Mahindra Xdreno के नाम से कंपनी ने किया ट्रेडमार्क दायर, नई बोलेरो के लिए इस्तेमाल होन की आ रही खबर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  Mahindra Xdreno: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश में महिंद्रा एक्सड्रेनो नाम के लिए एक ट्रेडमार्क दायर किया है। रिपोर्ट का दावा है कि यह नाम कंपनी महिंद्रा बोलेरो एसयूवी के अगली पीढ़ी के अवतार के लिए इस्तेमाल कर सकती है। आपको बता दें, कंपनी की यह एसयूवी कंपनी के पैसेंजर व्हीकल और सीवी सेगमेंट के लिए 23 नए उत्पादों का हिस्सा होगी। इन 23 नए मॉडलों में से नौ एसयूवी होंगी। जिसमें भारत में नई बोलेरो एसयूवी भी शामिल है।

लॉन्च पर क्या है रिपोर्ट: यदि आपको याद नहीं है, तो बता दें, घरेलू वाहन निर्माता ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह अगले तीन वर्षों में 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। और इस राशि में यात्री वाहनों और कृषि क्षेत्रों दोनों में नए मॉडल के लिए ₹12,000 करोड़ शामिल होंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने इन आगामी SUVs के भारत में आने की समय-सीमा भी साझा की है। फिलहाल ट्रेडमार्क किए गए नाम पर ध्यान दें तो महिंद्रा एक्सड्रेनो के  रूप में बिल्कुल नई Mahindra Bolero SUV 2023 के बाद किसी भी समय लॉन्च की जा सकती है।

Mahindra Bolero या Bolero Pick-up: ‘Xdreno’ नाम के ट्रेडमार्क के बाद से ही मीडिया में इस तरह की चर्चा हैं, कि इस नाम को कंपनी बोलेरो या बोलेरो पिकअप के लिए इस्तेमाल कर सकती है। फिलहाल महिंद्रा बोलेरो पर आधारित तीन पिकअप ट्रक बेचती है। इनमें पिक-अप, मैक्सिट्रक प्लस और कैंपर शामिल हैं। वहीं कंपनी ने पहली बार 21 साल पहले बोलेरो को लॉन्च किया था। जो लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच मौजूद है।

कंपनी के पास मोबिलिटी रेंज में एटम, न्यू ट्रेओ और यूडो जैसे इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं और साथ ही नया एलएमएम प्लेटफॉर्म भी पाइपलाइन में है, फिलहाल इस साल के अंत में महिंद्रा XUV700 सात-सीटर पेश करेगी और इसके बाद 2022 की शुरुआत में नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो को लॉन्च किया जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top