Chhattisgarh

Chhattisgarh Unlock : रविवार को रात 8 बजे तक इन दुकानों को खोलने की मिली छूट, यहां के लिए संशोधित आदेश जारी

बिलासपुर। कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने अनलॉक की गाइडलाइन जारी किया है। जिला प्रशासन पहले की तरह सभी​ तरह की सेवाओं में छूट दी है। इसके साथ ही अब रविवार को भी अनलॉक किया है।

बिलासपुर जिला प्रशासन ने अनलॉक को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। नया आदेश के अनुसार रविवार को भी दोपहर दो बजे तक व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने की छूट दी गई है। जबकि सैलून और ब्यूटी पार्लर रविवार रात 8 बजे तक संचालित हों सकेंगे। वहीं अन्य दिनों में रात 8 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी।

बिलासपुर के अलावा रायपुर में भी रविवार को अनलॉक किया है। बता दें ​कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट होने के बाद लॉकडाउन में ढील दी गई है। वहीं प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top