TRAVEL

बरसात के मौसम में दिल्ली के आसपास घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है फागू

सर्दी के दिनों में फागू की खूबसूरती देखने लायक रहती है। बर्फ की चादरों से ढंकी वादियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं। साथ ही समर सीजन में भी फागू में मौसम सुहाना रहता है। इसके लिए मई से लेकर अक्टूबर तक काफी संख्या में पर्यटक फागू आते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना संक्रमण दर घटने के बाद को कई राज्यों में लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया है। साथ ही पर्यटन स्थलों को खोल दिया गया है। इससे पर्यटकों को घूमने-फिरने का मौका मिल गया है। पर्यटक घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। वहीं, कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। इसके लिए ढ़िलाई बिल्कुल न करें, बल्कि कड़ाई से आवश्यक नियमों का पालन करें। इससे संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं, तो फागू की सैर करें। आइए, पर्यटन स्थल फागू के बारे में सबकुछ जानते हैं-

कहां है फागू

फागू शब्द की उत्पत्ति फॉग यानी कोहरा से हुआ है। जानकारों की मानें तो सर्दियों में तापमान बहुत घट जाता है। साथ ही फॉग भी बहुत बढ़ जाता है। इसके लिए इस जगह का नाम फागू है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 2450 मीटर है। इस जगह से पर्यटक हिमालय का दीदार कर सकते हैं। यह जगह शिमला से 18 किलोमीटर और कुफरी से महज 6 किलोमीटर दूर है।

कब जाएं फागू

सर्दी के दिनों में फागू की खूबसूरती देखने लायक रहती है। बर्फ की चादरों से ढंकी वादियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं। साथ ही समर सीजन में भी फागू में मौसम सुहाना रहता है। इसके लिए मई से लेकर अक्टूबर तक काफी संख्या में पर्यटक फागू आते हैं। अगर आप स्नोफॉल यानी बर्फ गिरने का आनंद उठाना चाहते हैं, तो सर्दी के दिनों में फागू जाएं।

कैसे पहुंचे फागू

फागू का निकटतम एयरपोर्ट चंडीगढ़ है। इसके लिए सबसे पहले दिल्ली से चंडीगढ़ जाना होगा। इसके बाद चंडीगढ़ से फ्लाइट के जरिए फागू पहुंच सकते हैं। अगर आप रेल सफर कर फागू पहुंचना चाहते हैं, तो शिमला पहुंच सकते हैं। शिमला से फागू की दूरी महज 18 किलोमीटर है। वहीं, चंडीगढ़-दिल्ली सड़क मार्ग के जरिए आप फागू पहुंच सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top