NEWS

कोरोना देश में:39068 नए मरीज मिले, 39837 ठीक हुए और 544 की मौत; एक दिन में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 101 दिन में सबसे कम

देश में कोरोना के नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर लगभग स्थिर है। यानी जितने केस आ रहे हैं उससे कुछ कम या कुछ ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 39,068 नए मरीज मिले, 39,837 ठीक हुए और 544 ने जान गंवाई। गुरुवार को मौत का आंकड़ा बीते 101 दिन में सबसे कम रहा। इससे पहले इसी साल 5 अप्रैल को 446 संक्रमितों की मौत हुई थी।

एक्टिव केस में भी एक दिन की बढ़त के बाद उछाल आया है। बुधवार को इसमें 1,874 की बढ़ोतरी हुई थी तो वहीं, गुरुवार को इसमें 1,316 की कमी आई। अब देश में 4.24 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,068
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,819
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 544
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.10 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.01 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.12 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.24 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

यहां गुरुवार को 13,773 लोग संक्रमित पाए गए। 12,370 लोग ठीक हुए और 87 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,025 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.19 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 8,010 लोग संक्रमित पाए गए। 7,391 लोग ठीक हुए और 170 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.26 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.07 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में गुरुवार को 333 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 342 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 9.99 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,489 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,016 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 70 लोग संक्रमित पाए गए। 98 लोग ठीक हुए और 1 मौत दर्ज हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,705 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,399 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 88 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,022 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 671 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां गुरुवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 69 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,947 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 522 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 90लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,074 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 637 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 20 नए मामले सामने आए और 36 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,510 लोगों की मौत हो गई। 253 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top