Entertainment

Happy Birthday Ekta kapoor: फिल्मों में अपने अलग कंटेंट के लिए जानी जाती हैं एकता कपूर, जानें उनके बारे में ये खास बातें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर अपना जन्मदिन 7 जून को मनाती हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों और टीवी सीरियल्स का निर्माण किया है। एकता कपूर मशहूर अभिनेता जितेंद्र की बेटी और तुषार कपूर की बहन हैं। एकता ने अपनी 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में काम कर शुरू कर दिया था। वह बालाजी टेलीफिल्मस की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को हुआ था। एकता कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई बांबे स्कॉटिश स्कूल, माहिम से की है। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई की। एकता कपूर को अध्यात्म और न्यूमरोलॉजी से भी गहरा लगाव है। उन्होंने हम पांच, कहानी घर-घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो होगा, कुसुम, कैसा ये प्यार है, कसौटी जिंदगी की, कहीं किसी रोज, कसम से, बंदनी, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं, परिचय, क्या हुआ तेरा वादा और गुमराह जैसे कई हिट टीवी सीरियलों का निर्माण किया है।

एकता कपूर अपनी फिल्मों की वजह से भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, शोर इन द सिटी, रागिनी एमएमएस और द डर्टी पिक्चर सहित कई फिल्मों की निर्माण किया है। एकता कपूर ने कभी शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह छोटी थीं तब वह जल्द से जल्द शादी कर लेना चाहती थीं। वह 22 साल तक विवाह बंधन में बंधने का सपना देख रही थीं। पर जब वह 17 साल की थीं तो उनके पिता जितेंद्र ने कहा कि या तो काम कर लो या फिर शादी। मैं चाहता हूं कि अभी तुम काम करो। बस फिर क्या एकता ने एक एड एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया, लेकिन फिर इतने सालों में शादी का संयोग ही नहीं बना। अब तो एकता सरोगेसी से एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं।

साल 2019 में एकता कपूर सरोगेसी से मां बनी थीं। कलावा, धागा और पांच अंगूठियां। एकता कपूर की पहचान का यह एक हिस्सा है, लेकिन वह खुद को अंधविश्वासी नहीं मानती हैं। इस बारे में एक बार एकता कपूर ने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं अंधविश्वासी हूं। मैं अपने विश्वास को मजबूत करती हूं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप मेरे विश्वास को कैसे देखते हैं। अगर आप विश्वास नहीं करते तो यह आपका अंधविश्वास है।’ एकता भगवान बालाजी की काफी आराधना करती हैं।

एकता कपूर फिल्म और वेब सीरीज की वजह से विवादों में भी रह चुकी हैं। उनकी कई फिल्मों और वेब सीरीज पर विवादित और बोल्ड कंटेंट दिखाने का आरोप लग चुका है। एकता के आलोचक अक्सर उन पर वेब सीरीज में बोल्डनेस परोसने और फिल्मों में अश्लील कॉमेडी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हैं। एकता कपूर एकमात्र ऐसी महिला प्रोड्यूसर हैं जो टीवी, फिल्म और वेब सीरीज तीनों प्लेटफार्म पर काम करती हैं और हिट भी हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top